STORYMIRROR

Indu Tiwarii

Action Classics

4  

Indu Tiwarii

Action Classics

बदमिजाज

बदमिजाज

2 mins
19

होती हैं कुछ औरतें 

बहुत ही बदमिजाज


नहीं बनती कहीं भी 

उनकी किसी से


जानती भी कुछ हैं नहीं, 

और मानती भी किसी की हैं नहीं,


रहती हैं सदा सबसे खफा

ज्यादातर समय रहती हैं 

खुद से भी अनमनी,


बेईमानी की हर पराकाष्ठा 

को कर जाती हैं पार


करती रहती है ईमानदारी 

का ढकोसला


मतलब के लिए तो मिश्री सी 

मिठास घोल देती हैं


काम निकलते ही दूध में गिरी 

मक्खी-सा निकाल फेकतीं हैं,


घरवाले, बाहर वाले

अड़ोसी पड़ोसी तक सब 

हो चुके होते हैं जिनसे परेशान,


नहीं पसंद करता है इनको कोई

दूर का हो या हो पास का मेहमान,


होती हैं कुछ औरतें 

बहुत ही बदमिजाज..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action