STORYMIRROR

shiv pandey

Tragedy Inspirational

4  

shiv pandey

Tragedy Inspirational

क्या आखरी रास्ता समझते हो...?

क्या आखरी रास्ता समझते हो...?

1 min
360

तुम कहते हो दिल लगाया है हमसे

दिल की गहराइयों को समझते हो...?


कहते बिन बोले मुझे समझते हो

क्या सच में तुम मुझे समझते हो...?


आँखों को तुम आईना समझते हो

तुम मुझे सब की तरह समझते हो...?


क्या समझाऊँ तुम्हें मैं अब बताओ

क्या तुम मेरे ज़ख्म को समझते हो...?


माना हो गया हूँ मैं खामोश तो क्या

तुम मुझे हारा हुआ समझते हो...?


मेरी दुनिया उजड़ गयी है इश्क में

क्या तुम इसे हादसा समझते हो...?


आखरी रास्ता तो बकी है अभी

क्या आखरी रास्ता समझते हो...?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy