कुछ रंग जमाया जाए
कुछ रंग जमाया जाए
नई पौध को सौहार्द का पाठ पढाया जाय।
सबके साथ मिल थोड़ा हंसा हंसाया जाय।।
सुख की तलाश बाहर करने की ज़रूरत नहीं।
क्यों ना अपनों के संग कुछ वक्त बिताया जाय।।
किसी को सही राह दिखाना भी बेहद ज़रूरी है।
दूसरों की भलाई का शगल जिंदगी में उतारा जाय।।
बच्चों की मासूम खिलखिलाहट में होते हैं ईश के दर्शन।
बच्चों की दुनियां में कुछ पल बच्चा बनकर जिया जाय।।
किसी बीमार की सेवा से भी मिलती है एक अदद शांति।
अबके नेक राहों में अपना अगला हर कदम बढ़ाया जाय।।