STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Drama Tragedy Inspirational

3  

Tanha Shayar Hu Yash

Drama Tragedy Inspirational

कुछ रिश्ते ऐसे होते है।

कुछ रिश्ते ऐसे होते है।

1 min
257

कुछ रिश्ते ऐसे होते है।

कुछ रिश्ते ऐसे होते है जो टूटने होते है,

वो पहले ही मतलब से जुड़े होते है, वो टूटने होते है।

कुछ रिश्ते ऐसे होते है जो हक से जुड़े होते है,

जिस दिन समझ आयेगी अपने हक की, वो टूटने होते है।

कुछ रिश्ते ऐसे होते है धन दौलत की चमक के जैसे होते है,

धीरे धीरे सांझ की परछाई से बहते है, जो अँधेरों में छूटने होते है।


कुछ रिश्ते ऐसे होते है जो सम्मान से जुड़े होते है ,

जिस दिन उनके अपमान से थक जाते है, वो टूटने होते है।

कुछ रिश्ते ऐसे होते है जो जिम्मेवारियों तक जुड़े होते है,

जिम्मेदारियों के खत्म होते ही, अपनी राह अपने बिछोने होते है।

पर, किन्तु, परन्तु ?

कुछ रिश्ते ऐसे होते है जो दिल दिमाग जिंदगी से जुड़े होते है,

जो सोचते है .....

एक दूसरे के बारे में तमाम उम्र, वो रिश्ते तमाम उम्र जुड़े होते है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama