STORYMIRROR

sai mahapatra

Drama

4  

sai mahapatra

Drama

कल रात ख़्वाब में मां आई थी

कल रात ख़्वाब में मां आई थी

1 min
353

कल रात ख़्वाब में मां आई थी

बेटा तूने खाना खाया की नहीं

बस एक ही सवाल पूछ रही थी


उस रात में भूखा सोया था

काम कर के थक कर घर लौटा था

अचानक मेरी नींद टूटी या

आँखों को मचल कर देखा तो


मैं बिस्तर के पास मां के

हाथ का बना हुआ खाना

रखा मिला और

कल रात में भर पेट

खाना खाकर सो गया


सुबह हुआ तो मेरा वो झूठी

थाली मेरे पास पड़ी मिली

पर अचानक मुझे खयाल आया

मेरी मां तो मुझे बरसों पहले

छोड़के चली गई थी अकेला पर


लोगों की माने तो मेरी

मां इस दुनिया में नहीं थी

मेरी माने तो मेरी मां

यहीं कहीं छुपी हुई थी

 उस खाने की हर एक दाने में


मेरे उन ख्वाबों में

कल रात ख़्वाब में मां आई थी

बेटा तूने खाना खाया की नहीं

बस एक ही सवाल पूछ रही थी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama