STORYMIRROR

Madhu Gupta "अपराजिता"

Tragedy

4  

Madhu Gupta "अपराजिता"

Tragedy

किसान

किसान

1 min
407

किसान तेरी भी क्या तकदीर है

खुदा के फैसले पर तू भी मजबूर है

पैसा मेहनत और समय सब देख कर

तब उपजता फसल अपनी है

फ़िर कहर बन छा जाएँ बदरा

बोलो फिर किसका कसूर है....!! 


खड़ा लाचार देखता वो सब कुछ है

पर बस में उसके ना होता अब कुछ है

मेहनत का फल अब उसको मिलता ना कुछ है

बेबस आंखों मैं झड़ते आंसू का मातम ही सब कुछ है

सारी आशाएं धरी रह गई हाथ ना आया अब कुछ है

समझ ना आए ख़ता हुई क्या कुछ है....!! 


फसल के संग संग सपने भी देखें

पिता ने बच्चों के संग ना जाने क्या क्या कहते देखा

नई किताबें, नया हो वस्ता और फीस भी जमा होते हुए देखा

नए-नए कपड़ों संग सबने ख़ुद को सजते हुए देखा

कर्ज भी उतरेगा सर से यह भी एक सपना देखा

हो गए सब धराशाई सपने आज ऊपर जो काला बदरा को देखा....!! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy