STORYMIRROR

S N Sharma

Romance

4  

S N Sharma

Romance

कि सफर तय कर लें

कि सफर तय कर लें

1 min
346


जिंदगी ने दे दिया मौका तो क्यों न बात कर लें।

एक छोटी ही सही प्यारी सी मुलाकात कर लें।

जिंदगी की शाम है कौन जाने कल को क्या हो।

मधुर यादें आपकी बस आज अपने नाम कर लें।

बहुत से चित्र बादलों ने इस गगन में बना रखे हैं।

सांझ की तूलिका से क्यों न इनमे कुछ रंग भर ले।

नाव कागज की सही और नदी कितनी गहरी है

किनारे बैठने से अच्छा है की सफर तय कर लें।

यहां इस पार का मौसम दिलकश बड़ा सुहाना है।

चलो उस पार भी चल के देखें वहां बसर कर लें।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance