STORYMIRROR

Sawan Sharma

Romance Others

4  

Sawan Sharma

Romance Others

ख़यालों वाली लड़की

ख़यालों वाली लड़की

1 min
514

एक लड़की है प्यारी सी, ख़यालों में रहती है

ख़यालों में ही दिखती है, असल कभी दिखती नहीं। 


सुन्दर सी आँखें है उसकी, मासूम सी मुस्कान है,

है लगती काफ़ी सुन्दर, शृंगार कोई करती नहीं। 


बात नहीं होती रोज़ाना, निकल जाते हफ्ते कई, 

फिर भी प्यार से बातें करती, कभी भी रूठती नहीं।


मैं जो कहता सुन लेती, जो मैं चाहता कह देती

मेरी किसी भी बात को, कभी भी टालती नहीं। 


एक शिकायत है उससे, मिलती सिर्फ ख़यालों में,

हकीकत में तो सामने, कभी भी दिखती नहीं।


ख़यालों में ही है मेरे, उससे जैसे रिश्ता है,

वो है तो इश्क़ की कमी, कभी भी खलती नहीं। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance