STORYMIRROR

Sawan Sharma

Romance

4  

Sawan Sharma

Romance

सबसे अच्छी तुम

सबसे अच्छी तुम

1 min
359

कुदरत नामक चित्रकार के,

सबसे सुंदर चित्रों में तुम ।

मूर्तिकार है वो ईश्वर

सबसे प्यारी मूरत तुम ।


बेरंग में रंग भरने वाली 

निःशब्द को शब्द देने वाली 

श्रंगार रस की कविता में

कविता का सौंदर्य तुम ।


शब्द बने जो तारीफों के

तुम्हारी व्याख्या करते हैं ।

जीवन सुंदर सा मुक्तक ,

सबसे प्यारे छंदो में तुम 


बगिया में जो सबसे ज्यादा 

खिला हुआ सा फूल हो तुम

फूल जिससे इत्र बना 

उस इत्र की सुगंध जैसी तुम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance