कहाँ ढ़ूँढ़ूँ तुम्हें
कहाँ ढ़ूँढ़ूँ तुम्हें
ना जाने कहाँ हो तुम
मिलता भी नहीं है पता तुम्हारा
कुछ लोगोंने बताया
मिलोगे तुम मंदिर मस्जिद
गिरिजा और गुरुद्वारा
हर जगह ढूंढ कर देख लिया
खोज में तुम्हारे मारे मारे फिर रहे
गाँव गाँव शहर शहर गली गली
भटकते रहे
गलत निकला वो भी पता तुम्हारा
इतनी जगह देखा पर ना
झांका अपने मन के भीतर
वहीं तो रहते हो
आप छुपकर
जान ना पाया
समझ ना पाया
मानव कि
तेरी लीला चलती रहती निरंतर।
