STORYMIRROR

Honey Jain

Abstract

4  

Honey Jain

Abstract

काल्पनिक घर

काल्पनिक घर

1 min
255

एक ऐसा घर बनाया जाए

जिसमें हो खुशियों का सवेरा

वो हो हमारा ना तेरा ना मेरा


दुख और परेशानियों के लिए लक्ष्मण रेखा बनाई जाए

बस घर में खुशहाली ही खुशहाली आये

प्यार भरे हो रोशनदान ना हो कोई मानसिक थकान


उसने यह कहा, उसने यह नहीं किया, इन बातों के घेरे से दूर हो जाएं

सब अच्छे हैं सब बढ़िया है इसी सोच के साथ आगे बढ़ते जाएं

जहां ताजी हवा में सांस ले पाए इस दूषित हवा से दूर हो जाएं

मुझे नहीं लगता हम ऐसा कोई घर बना पाएंगे

इस व्यस्त तनाव युक्त जीवन के चक्रव्यू को कभी भेद पाएंगे

परंतु इस काल्पनिक घर के बारे में सोच कर जरूर मुस्कुराएंगे!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract