STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Romance Classics Inspirational

4  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Romance Classics Inspirational

कब तक करोगी इंतजार मेरा ?

कब तक करोगी इंतजार मेरा ?

1 min
533

 कब तक करोगी इंतजार मेरा ?

कब तक तुम मेरी आसरा देखोगी ?

कब तक तुम मेरी राह तकोगी ?             

बहुत दिन यूं ही बीत जायेंगे जब !

आने की मेरी खबर न मिलेगी तुझे तब ?


क्या तब भी तुम मेरी बाट देखोगी ?

या यादों को विसर्जित कर

अपनी नई जिंदगी जियोगी ?      

कब तक  करोगी इंतजार मेरा ? 


तुमसे मिलने की तमन्ना 

बहुत कर रही मेरी !

क्या करूं महबूब ?

हालतों के मजबूर हूँ मैं !


दिल में तेरे अपना घर बसाकर 

खुद ही तुझसे दूर हूँ ,मैं ! 

हर -घड़ी बस उस घड़ी को

याद कर खो जाता हूँ, 

जिस घड़ी में हमने कुछ

यादगार पलें बितायी थी !


साथ में हमने सुकून की

संगीत गुनगुनाई थी । 

क्या मैं भी याद आता हूँ तुझे ? 

तू जब सुकून की नींद ले रही होती तो

तुझे चूमकर मैं सहलाता हूँ तुझे।


कहाँ ढूंढू अपने दिल को मैं ?

अपने दिल को तेरे पास छोड़ आया ।

तेरै दिल ही अपना समझकर

धड़कन में अब जोड़ लाया।  

 

कब तक करोगी यूं ही इंतजार मेरा ?

 कब तक तुम मेरी यादों के संग जियोगी ?

मेरे लिए तुम कब तक

अपनी कीमती वक्त जाया करोगी ? 

आखिर कब तक करोगी इंतजार मेरा ?


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance