STORYMIRROR

प्रभात मिश्र

Romance Tragedy

4  

प्रभात मिश्र

Romance Tragedy

काश

काश

1 min
464

शब्दों को चुना तुमने

शब्दों को सुना तुमने

कुछ कार्य चुने होते 

कुछ कार्य गुने होते 


मै व्यक्त न कर पाया

शब्दों में सही जिनको

मूक नयनों के वो तुमने

मेरे संवाद सुने होते 


कह कर ही मैं बताता

या मैं स्वयं समझाता 

यदि एकात्मता के मैनें

ना भाव चुने होते 


मुझे लग रहा था 

मेरा ही भाग हो तुम

काश दिवास्वप्न ऐसे

मैने ना बुने होते 


शब्दों को सुना तुमने

शब्दों को चुना तुमने

मेरे कुछ कार्य काश

प्रभात ने चुने होते।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance