STORYMIRROR

Rita Singh

Romance

4  

Rita Singh

Romance

क्यों???

क्यों???

1 min
377

यह तस्वीर

तुम्हें याद है न!

नीलाभ झील के

इसपार

मैं और तुम

भविष्य के नजाने

कितने सपने बुनते

फूलों की सोंधी खुशबू

ठंडी बयारे की झोके

आंखों को सुकुन पहुंचाती 

हरे- भरे वृक्ष

जैसे नीलाभ आकाश में 

उमड़ते श्वेत बादल

हमारे प्यार की स्वीकृति

दे रहा हो

खुश रहो तुम दोनों सदा

मगर .......

वर्षो बाद इन कुर्सियों की

रिक्तता

जैसे दिल के एक कोने में

आज भी एक दर्द का

आभास करा जाता हैं

क्यों???


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance