STORYMIRROR

प्रभात मिश्र

Abstract

4  

प्रभात मिश्र

Abstract

विचार

विचार

1 min
344

सुना था, कि, नहीं मरते हैं विचार हाँ !

परंतु अवश्य बदलते हैं विचार

आचार में दिख जाते हैं विचार 

हाँ ! पर आचार बदलते हैं विचार


सोच को प्रतिबिम्बित करते हैं विचार

या सोच में प्रतिबिम्बित होते हैं विचार

ज्ञान का विस्तार करते हैं विचार 

या ज्ञान में विस्तृत होते हैं विचार


समय के साथ बदलते हैं विचार

या फिर समय बदलते हैं विचार

कैसे बनते हैं कैसे ढलते हैं विचार

देश काल में कैसे पलते हैं विचार


जब -2 शब्दों में ढलते हैं विचार

कांड तब -2 कई करते हैं विचार

सृजन का फूल बन फलते हैं विचार

विनाश का मूल भी बनते हैं विचार


सुना था , कि, नहीं मरते हैं विचार



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract