STORYMIRROR

Ruchika Rai

Abstract

4  

Ruchika Rai

Abstract

नीला

नीला

1 min
334

दूर तक है आकाश का विस्तार नीला,

जल स्रोतों में जल का रंग भी है नीला,

दिव्यता का रंग लिए नभ से लेकर धरा तक,

छाया है ये खूबसूरत रंग देखो नीला।


विश्वास का प्रतीक बना है ये रंग नीला,

शक्तिशाली और आत्मसंतुष्ट हमें बनाये।

शांति का प्रतीक बनकर सदा ही ये रंग,

मन में भक्ति भाव को है सदा ही जगाये।


उच्च रक्तचाप को कम कर देता है सदा ही

मन में शीतलता सदा ही लेकर यह आये।

शांति का संदेश जगाकर यह सदा ही,

मन में प्रेम सौहार्द की है ये अलख जगाये।


नीले नीले अम्बर देख मन जो है हर्षाये,

प्रेम भाव की भीनी खुशबू मन में आये।

जीवन के हर रंगों में राग सुनाए जब हम,

नदियों के जल की निर्मलता मन भाये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract