STORYMIRROR

Ruchika Rai

Abstract

4  

Ruchika Rai

Abstract

पीला रंग

पीला रंग

1 min
328

सोच में सकारात्मकता का है ये शुभ रंग,

इसके शोभा से दमके सदा ही हर अंग,

विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें,

नहीं करे यह मन की एकाग्रता को भंग।


शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक यह,

मन में सादगी और निर्मलता को ले आये,

पूजा पाठ में इस रंग का प्रयोग सदा ही

परोपकार के लिए प्रेरित करता ही जाए।


एकाग्रता और मानसिक शांति के लिए,

विद्वता और अध्ययन में क्रांति के लिए,

सुख संपति की वृद्धि हो जीवन में सदा,

नये स्वस्थ विचारों को उत्पन्न करने के लिए।


बसंत के उत्सव का यह है उन्नत रंग,

विष्णु के वसन का है ये समृद्ध रंग

बुद्धि बल कौशल का है ये अद्भुत रंग ,

शुभता का है ये प्रतीक मंगलमय रंग।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract