STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Romance

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Romance

जीवन साथी

जीवन साथी

1 min
343

जीवन साथी जीवन साथी

साथ मे रहना साथ निभाना

शुख दुःख में मिल कर हाथ

बटाना।।

अभी तो ख्वाबो की दुनियां

दूल्हा दुल्हन रस्म रिवाज 

कसमे वादे के संग जन्म 

जन्म तक रहना।।

जीवन की राहों में कांटे फूल

कम कांटो के शुलों से बचना

और बचाना फूलों से दिल

दामन का राह बनाना ।।

मधुमास की शूरुआत

मेरे नज़रों में तेरी दुनियां

तेरी नज़रों में मेरी दुनियां

नज़रों में ही सिमटी दुनियां

नज़रों से दिल दरिया की

गहराई में डूब जाना है।।

दिल की गहराई से उठते

तूफान कभी तूफानों में

डगमगाती जिंदगी की कश्ती

दिल नज़रों में दर्द का एहसास

दिल के उठते तूफानों में प्यार

को पतवार बनाना है।।          


गर दिल को चोट ही

लग जाय अनजाने में

एक दूजे दिल दर्पण

ना टूटे ना रूठे ऐसा

साथ निभाना सीखे

कुछ जमाना।।

वक्त की मार रफ़्तार में

प्यार ना हो फीका दूजा

रंग ना चढ़े प्यार के सिवा

प्यार की नई दुनियां बनाना।।

वक्त की कोई धूल प्यार

की इबादत की इबारत

हमारी ढक न पाए दुनियां

भूल ना पाए जहाँ जन्नत

बानाना।।

दिल सांसे धड़कन

एक दूजे से एक दूजे

की खातिर कदम कदम

लम्हा लम्हा जवां जज्बा

साथ चलते जाना ।।


जवां जज्बा जज्बात ही

आखिरी लम्हे तक साथ

बुढ़ापा बोझ बासीपन का

नाम नई हर लम्हा नए जोश

का जश्न बनाना।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance