STORYMIRROR

Kishan Negi

Romance Fantasy Inspirational

4  

Kishan Negi

Romance Fantasy Inspirational

कांटों भरी राह मंज़िल की

कांटों भरी राह मंज़िल की

1 min
378

किसी और की चाहत में

तूने साथ मेरा छोड़ दिया

क्या नाम दूं इस रिश्ते को

पल में जिसे तूने तोड़ दिया


गर यही मोहब्बत है तो बता

फिर बेवफाई किसे कहते हैं

दिल की दास्तां अभी बाक़ी है

आंखों से आंसू क्यों बहते हैं


रात अंधेरी है ज़रा संभलकर

कांचों के महल सुन रहे हैं

बड़े खुदगर्ज हैं यहाँ के लोग 

षड्यंत्रों के जाल बुन रहे हैं


मेरी खामोशी में हर जवाब है

अगर आज कुछ सवाल करो

हर जुबां पर हमारे चर्च होंगे

आज कुछ ऐसा बवाल करो 


ख्यालों के झुरमुट से निकल

हकीकत की दुनियाँ को जानो

कांटों भरी है राह मंज़िल की

मर्जी तुम्हारी मानो या न मानो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance