STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Classics Inspirational

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Classics Inspirational

काले की शान निराली

काले की शान निराली

1 min
12

काले रंग की एक अनूठी कहानी

गहरे रहस्य से भरी कैसी नादानी

अंधेरे की गहराई में होती छिपी

अनजाने प्रश्नों की स्याही से पुती


कालीरात चादर में ढकी चांदनी

तारों की झिलमिल भरी सुहानी

काले रंग की गहराई से भरी धरा

रचनात्मक अद्वितीय होती उर्वरा


काले रंग की बातें ,दिल को छूतीं

गहरी सोच में उलझ,भ्रम में जीतीं

अंधेरे का प्रतीक ,रहस्यमयी भंडार  

नकारात्मकता जुड़ी गहराई अपार


शून्यता का प्रतीक सृष्टि शुरुआत

अनंतता का प्रतीक छिपे नवजात 

तनाव भरी चिंता से मुक्ति आगाज 

विश्राम व नींद का प्रतीक हो नाज।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics