STORYMIRROR

ANANDAKRISHNAN EDACHERI

Comedy Thriller Children

4  

ANANDAKRISHNAN EDACHERI

Comedy Thriller Children

जयकार

जयकार

1 min
351

अजनबी कौन आएगा मुझे पैसा दिलाने,

आज कौन अब आएगा फूल माला चढाने।


कनक सुंदर कलम से पत्र लिखनेवाला कोन

अजनबी वह डाकिया आज कैसे आएगा ?


अजनबी कौन आएगा मुझे भोजन खिलाने

आज कब वह आएगा मुझे पानी पिलाने !


रोग क्या है देखने को अस्पताल में कौन है

दवादारू देकर अच्छा सलाह देने कौन है ?


अजनबी है सब कहीं गाँव - गाँव में शहर में

सिनेमा घर , सरकसों में , रेलवे स्टेशन में भी


रेल गाडी में चढो द्रुत भीतर आकर देख लो

सीट देखे बैठ लों . अजनबी सब अजनबी ।


स्नान करके शुद्ध मन से देव मंदिर भी चलो

पसंदीदा भगवान है, पुजारी कौन अजनबी


अजनबी कौन मर गया .आज प्रातः सुना था

पुष्पमाला सौंपने को अजनबी कौन जाएगा ?


क्या पडोसी भवन में प्रसविनी ने जन्म दी

अजनबी कौन आएगा नवागत को पालने ?


बोलबाला सब कहीं भुवन के सब जगह पर

अजनबी की जय ध्वनि जय जयकार है कहीं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Comedy