STORYMIRROR

Priyabrata Mohanty

Comedy

4  

Priyabrata Mohanty

Comedy

काश, मैं एक कुत्ता होता

काश, मैं एक कुत्ता होता

1 min
490

काश,मैं एक कुत्ता होता

सूखी रोटी छोड़कर मटन बिरयानी खाता,

फुटपाथ छोड़कर मखमली बिल्डिंग में रहता,

पांव की लात के बदले प्यार आदर मिलता,

बीमार पड़ जाऊं तो तुरंत इलाज होता,

काश,मैं एक कुत्ता होता ।।


काश,मैं एक कुत्ता होता

सुबह-सुबह भैया के साथ सुसु और पॉटी करने जाता,

मन लुभाने खिलौनों से दीदी के साथ खेलता,

चमचमाती गाड़ीमैं मम्मी के साथ बाजार घूमता,

पापा के गोदमैं सिर रखकर चैन के नींदमैं सोता,

काश,मैं एक कुत्ता होता ।।


काश,मैं एक कुत्ता होता

मेरी पढ़ाई के लिए प्रशिक्षक घर पर आता,

मेरा किसी चीज की कभी कमी हो तो घर पर हाहाकार मचता,

भिखारी को देखकर उछल जाऊं तो सबकी शान बढ़ता,

घरमैं बच्चे होते हुए भी सारे प्यार मुझे मिलता,

काश,मैं एक कुत्ता होता ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy