STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Drama

3  

Rashmi Lata Mishra

Drama

जश्न ए क्रिकेट

जश्न ए क्रिकेट

1 min
288

आज वर्ल्ड कप में पारी है

हिंदुस्तान की पाकिस्तान की।

नजारा देखिए स्टेडियम में,

झांकी है एक अजब जहान की।


ठसाठस भरा हुआ मैदान,

गवाह है इस बात का।

कि खेल प्रेमियों को इंतजार

 रहता है इस मुलाकात का।


पद, प्रतिष्ठा और लियाकत

का सवाल बन जाता है,

 करो या मरो पब्लिक में,

बवाल मच जाता है।


एक एक गेंद पर ,

बल्लियों उछलते हैं।

धक-धक करोड़ों दिल

इस खेल में धड़कते हैं।


सटोरियों की चांदी,

 हो जाती है।

 नींद खिलाड़ियों की,

 उड़ जाती है।


 देखो अपना तिरंगा,

 कैसे लहरा रहा है।

लहर लहर अपने देश की

जीत हेतु प्रार्थना,

और क्रिकेट का जश्न

 मना रहा है।


जश्न मना रहा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama