STORYMIRROR

Dr Mahima Singh

Classics Inspirational

4  

Dr Mahima Singh

Classics Inspirational

जरूरी है

जरूरी है

1 min
233

मिल लिया करो दोस्तों जब मौका मिले,

एक दूजे से कुछ देर के लिए ही सही।

बस अपने लिए भी जी लिया करो,

हां जरूरी यह भी और बातों और कामों की तरह है।

रोज जिंदगी यूं ही बीतेगी कभी-कभी कुछ नियम तोड़ना भी जरूरी है।


बस कुछ पल अपने लिए निकालना भी जरूरी है। बहस हर बात पर अच्छी नहीं,

कभी-कभी कुछ बात मुस्कुराकर मान लेना भी जरूरी है।

 है तो यह सच ही मानो या ना मानो यारों के बिना जिंदगी अधूरी है।

कमियां मत गिनो और भूल जाओ शिकवे गिले यारों।

हर काम करना और वक्त के साथ चलना भी जरूरी है।


क्योंकि यह कहना आसान है मैं यह नहीं करती मुझे यह नहीं पसंद,

लक्ष्मण रेखा जो तुमने खुद ही खींची है मिटाना भी जरूरी है।

कभी-कभी जो तुम खुद नहीं कर सकते,

दूसरे करें तो वाह करना भी जरूरी है। 


कमियां और खूबियों का हिसाब किताब छोड़ो यारों,

हर किसी की खूबियों से सीखना जरूरी है।

अरे छोड़ो सारी बातें बस, जब भी मिले मौका,

 दोस्तों से मिलने का मिलना भी जरूरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics