STORYMIRROR

neha sharma

Romance Fantasy

4  

neha sharma

Romance Fantasy

जो तुम चले गए हो

जो तुम चले गए हो

1 min
286

तुम जो ना बिन बताए चले गए हो

किससे पूछूं मैं तुम कहा चले गए हो

किया था तुमने साथ रहने का वादा

अब तुम मेरे बिना ही चले गए हो


तुम जो ना ऐसे बिन बोले चले गए हो 

जाने कितने ही सवाल पीछे छोड़ गए हो 

बहुत सारी बाते करनी थी मुझे तुमसे 

बहुत कुछ बताना चाहती थी मैं तुमको


बहुत कुछ सुनना चाहती थी मैं तुमसे

जिंदगी के सफर में अकेला छोड़ गए हो 

मेरे मन में अनेकों सवाल छोड़ गए हो 

किससे पूछूं मैं उन सवालों के जवाब 


तुम जो बिन बताए ही चले गए हो 

अधूरे से रह गए सारे सपने और वादे

जो हमने साथ मिलकर देखे थे कभी

अब कैसे करेंगे उनको पूरा हम बोलो

तुम जो मुझे ऐसे छोड़ कर चले गए हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance