जलन एक भावना है
जलन एक भावना है
मैं क्यूँ जलन करूँ ?
जलन एक भावना है
वो किसी और लड़की से
प्यार से बात करता है
तो मुझे दिल मे चुभता है
गर ये जलन है तो,
हाँ मैंने जलन की थी।
वो किसी और लड़की के
साथ ज़ोरो ज़ोरो से हँसाता है
तो दिल में रोती हूँ मैं
गर ये जलन है तो
हाँ मैंने जलन की थी।
बार बार उसे खोने का डर रहता है
इसलिए मैं उसे किसीके साथ
बांट नही सकती
गर ये जलन है तो
हाँ मैंने जलन की थी।
वो कभी-कभी मुझे नज़रअंदाज़ करता है
तो मुझे बड़ा दुःख होता है
गर ये जलन है तो
हाँ मैंने जलन की थी।
वो मेरे सामने किसी और
लड़की की तारीफ़ करे
तो मुझसे सहा नही जाता
गर ये जलन है तो
हाँ मैंने जलन की थी।
गर किसीको बेइंतहा प्यार करना
किसी के साथ उसे नही बाँटना
उसका ध्यान रखना, एहतियात बरतना
इसको आप सब जलन या ईर्षा कहते है
तो हाँ मैं ऐसा करती हूं
ये मेरी भावना है, ये मेरा प्यार है।
