STORYMIRROR

Manish Yadav

Fantasy Others

4  

Manish Yadav

Fantasy Others

जिंदगी मेरा भी सँवर गया होता

जिंदगी मेरा भी सँवर गया होता

1 min
428

काश कोई मुझे भी बता दिया होता कि

जिंदगी जीना इतना आसान नहीं होता

तो जिंदगी मेरा भी सँवर गया होता


काश कोई मुझे भी बता दिया होता कि

जिंदगी के सफर में फूलों कि चाहत में

कांटों भरी राहों से गुज़रना होता है

तो जिंदगी मेरा भी सँवर गया होता

काश कोई मुझे बता दिया होता कि

चाहतों की दुनिया में बसर करने के लिए

हर सितम को गले लगाना पड़ता है

तो जिंदगी मेरा भी सँवर गया होता

काश कोई मुझे भी बता दिया होता कि

इस खूबसूरत दुनिया में थोड़ा सा

समय बीतने के लिए

ग़मों की समंदर में डुबकी लगाना होता है

तो जिंदगी मेरा भी सँवर गया होता

काश कोई मुझे भी बता दिया होता कि

मंज़िल की तरफ़ दौड़ लगाने हेतु

घुटनों में चोट लगाना पड़ता है

तो जिंदगी मेरा भी सँवर गया होता

काश कोई मुझे भी बता दिया होता कि

जीवन को अनमोल बनाने के लिये

सब कुछ लुटाना पड़ता है

तो जिंदगी मेरा भी सँवर गया होता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy