STORYMIRROR

Mayank Verma

Drama Inspirational Children

4  

Mayank Verma

Drama Inspirational Children

ज-से जागरूकता

ज-से जागरूकता

1 min
222

ज-से जन्म लिया हमने जब,

ईश्वर का आभार मनाया है।

मानव जीवन लेकर हमने,

परम सौभाग्य भी पाया है।


ज-से जननी एक मात्र है,

इस धरती ने कर्ज़ चढ़ाया है।

पालन-पोषण निस्वार्थ किया,

बालक से वयस्क बनाया है।


ज-से जीवन जीने को हमने,

कितने संसाधन व्यर्थ किए।

दूषित जंगल, नदियां व वायु,

और कितने कर्म अनर्थ किए।


ज-से जवाब अब देना होगा,

हमको अपनी संतानों को।

क्या देंगे धरोहर प्रदूषण की,

हम उनकी आंखों कानों को।


ज-से जगत हमारा है यह,

सब यह बात मान लें हम।

हर संसाधन पर सबका स्वामित्व है,

क्यों न मिलकर बांट लें हम।


ज-से जल्द ही समझना होगा,

जीवन में जल की आवश्यकता को।

जल जीवन है और जीवन जल है,

इस हर एक शब्द की तथ्यता को।


ज-से जल की एक-एक बूंद,

अमृत समान महत्वपूर्ण है।

हर रंग भरा अद्भुत संसार,

पंचतत्व से ही सम्पूर्ण है।


ज-से जन-मानस को अब,

मिलकर यह संकल्प उठाना है।

जिस धरती ने पाला है हमको,

उसे फिर से स्वर्ग बनाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama