इश्क क्या है
इश्क क्या है
इश्क क्या है....
समझने के लिए जन्मों जन्म काम पड़ जाएंगे शायद
पर करना हो अगर इश्क तो एक पल ही काफी है
ये दुनिया का दिखावा नहीं एक एहसास है
जो तुमको खुद से पहले किसी और के लिए सोचने का हुनर देती है
लगते होंगे जो कि ये गलत तरीके हैं
होने पे इश्क सब जायज लगने लगते हैं
परवाह करते थे जो पहले दुनिया की की ये क्या कहेगी
फिर वही किसी एक शक्स को अपनी पूरी दुनिया बनाते हैं
मोहब्बत इश्क प्रेम पर्यायवाची है सब
बस इन्हे लोग अलग अलग तरीकों से निभाते हैं
इश्क करते लोग सच्चा दिल से रिश्ते भी निभाते हैं
पर इश्क मुकम्मल हो ऐसा इश्क सब कर कहा पाते हैं
पा लेना अपने प्रेम को ही सिर्फ इश्क होता अगर
तो नाकाम आशिक ही क्यों मशहूर हो जाते हैं
इश्क की परिभाषा सबकी होती अलग है
इश्क को लफ्जो में हम कहा बयां कर पाते हैं
इश्क इतना ही होता है
जितना हम निभा ले जाते हैं..... निभा ले जाते हैं।

