STORYMIRROR

Husan Ara

Fantasy

3  

Husan Ara

Fantasy

इंतज़ार

इंतज़ार

1 min
268

कभी तो आकर दस्तक दे मेरे दरवाज़े पर

ऐ खुशी मैं करता हूँ तेरा इंतज़ार

मैं भी तो देखूँ ,तू कैसी दिखती है

लोगों की आँखों में देखी हैं तेरी सूरतें हज़ार


तू मुझे मिल तो सही ,अपने चेहरे पर सजा लूँगा

ऐ खुशी मैं करता हूं तेरा इंतज़ार

कभी जो भूलना चाहूँ, भूल नही पाता

दुनिया करती है, तेरा ज़िक्र बार बार


जब तू आएगी अपने सब अज़ीज़ों से मिलवाऊँगा

ऐ खुशी मैं करता हूं तेरा इंतज़ार

सुना है तुझे पाकर सब मुस्कुरा देते हैं

मुझे डर है कहीं रो न दूँ ज़ार ज़ार


आकर मिल तो ले एक बार

ऐ खुशी मैं करता हूं तेरा इंतज़ार


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy