इंतज़ार में..
इंतज़ार में..
इतना भी आसान नहीं होता
लौटना
पुराने दिनों में
किसी पुरानी याद की तरह !!
हो सकता है
अबकी जब लौटो
घर.. दरवाजा..दीवारें..
सबकुछ वहीं हों ,
लेकिन
दरवाजे के पीछे से इंतज़ार करती हुई आंखें
थक गई हों
इंतज़ार करते हुए ही !!

