इन्द्रधनुष के रंग
इन्द्रधनुष के रंग
जीवन में आते जब इन्द्रधनुष के रंग निराले,
अच्छे लगते जब हम झूमे होकर मतवालेI
जब बादल बरसे तब रूप इसका निखरता है,
सूरज की किरणों संग रंग इसका बिखरता हैI
सतरंगी इन्द्रधनुष मन को बहुत हर्षाता है,
इसे देख मन मेरा प्रफुल्लित हो जाता हैI
लाल रंग ऊर्जा सफलता को दर्शाता है,
नारंगी रंग ख़ुशी सफलता को संतुलित करता हैI
पीला रंग होता मन भावन रचनात्मक क्षमता आती है
रंग हरा बड़ा निराला अध्यात्म का ज्ञान करता हैI
नीला रंग वीरों के शौर्य, गंभीरता को दर्शाता है,
जामुनी रंग निडरता और वफादारी बन जाता हैI
बैंगनी रंग जीवन में संतुलन का पाठ पढ़ाता है,
सात रंग है जिन्दगी के जो खुशियों का मार्ग दिखता हैI