STORYMIRROR

Ms. Nikita

Abstract

5  

Ms. Nikita

Abstract

मिश्रण

मिश्रण

1 min
36.4K

मैं चीनी के साथ

चाय-पत्ती हूँ

मैं भात के साथ

शक्कर हूँ


मैं रायते के साथ

बूंदी हूँ

मैं सब्ज़ी के साथ

मसाला हूँ


मैं हृदय के साथ

प्रेम हूँ

मैं सुख के साथ

दुख हूँ


मैं रास्ते के साथ

बाधा हूँ

मैं आंखों के साथ

नज़र हूँ


मैं सखा के साथ

सखी हूँ

अंत में मैं

परिचय के साथ

परिचित हूँ


क्योंकि मैं

केवल मिश्रण ही नहीं

मिश्रित भी हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract