STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

3  

ritesh deo

Abstract

लिखना

लिखना

1 min
133

लिखने के लिए ज़रूरी था

पढ़ना


इसलिए जो पढ़ा गया

वही लिखा गया 


जो लिखा गया

फिर से पढ़ा गया 


हमने हर बार

लिखे को पढ़ा

पढ़े को लिखा।


मैं खोज में हूं

उस शब्द की

जिसे पहली बार

लिखा होगा किसी ने

किसी के लिए।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract