STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

2  

Sonam Kewat

Romance

इज़हार करेंगे हम

इज़हार करेंगे हम

1 min
275


तू ना जानेगा फिर भी प्यार करेंगे हम,

जाने कब मोहब्बत में इज़हार करेंगे हम।

कुछ अनजाना सा एहसास होगा,

तू दूर होकर भी हमारे पास होगा,

तेरी हर बातों में जज्बात भरेंगे हम।

जाने कब मोहब्बत में इज़हार करेंगे हम।


मैं बस दिल में तेरे ही रह जाऊँ,

शायद कुछ भी नहीं मैं कह पाऊँ,

तू पूछेगा फिर भी इनकार करेंगे हम।

जाने कब मोहब्बत में इज़हार करेंगे हम।


डर लगता है कि कोई आ ना जाए,

तुझे हमसे फिर चुरा कर ले जाए,

आखिर कब तक यूँ ही डरेगे हम।

इस बार मोहब्बत में इज़हार करेंगे हम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance