ईम्तिहान
ईम्तिहान
मुझे तुझसे प्यार हुआ है,
नजर मुझसे मिलाना सनम,
तेरी अदाओं पे मैं मरता हूं,
मुझे छोड़कर मत जाना सनम।
जब से तू मुझको मिली है,
दिन रात तड़पता हूं सनम,
ख्वाबों में आकर मत सताना,
तड़प मेरी मिटा देना सनम।
तेरे प्यार का साया बना हूं,
तेरे पीछे हर पल रहता हूं सनम,
अब न मेरा इम्तिहान करना,
बांहों में सिमट जाना सनम।
प्यार की आग में जल रहा हूं,
जलकर घायल बना हूं सनम।
आकर तू मेरा इलाज करना,
"मुरली" के दिल में बस जाना सनम।

