STORYMIRROR

Pushp Lata Sharma

Drama

3  

Pushp Lata Sharma

Drama

होली

होली

1 min
208

होली पर हुड़दंग करेंगे 

रंग गुलाबी गाल मलेंगे 


मन मतवाला बन झूमेगा

खुशियों के जब फूल झड़ेंगे


बैर भावना सभी भुलाकर 

खुशियाँ लेंगे खुशियाँ देंगे


मिल बैठेंगे सारे साथी

पीकर प्याला भाँग हँसेंगे


रसिया गायेंगे सब मिलकर

ढोलक झाँझर द्वार बजेंगे


नीले पीले लाल गुलाबी 

गुब्बारे बच्चे फेकेंगे


इंद्र धनुष सा देश लगेगा 

रंग अबीर गुलाल उड़ेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama