होली का त्योहार
होली का त्योहार
सुन्दर सकल सुहाना मौसम,
मन भरमाये आज है।
रंगों से रंगा तन-मन यह,
होली का त्योहार है। ।
मानवता में रंग भरो जब।
सबको खुशियाँ भी मिलें।।
जीवन हर्षित होगा सबका।
जीवन की बगिया खिलें ।।
किसी का मन न होगा विचलित।
ऐसे बनें विचार हैं।
रंगों से रंगा तन-मन यह,
होली का त्योहार है।।
खुशी धरा हो खुशी गगन हो,
खुशी हों नदी किनारे ।
सब जग में उजियारा फैले,
सभी का मन महकारे।
सबकी होली और दिवाली,
खुशियाँ मिलें अपार हैं।
रंगों से रंगा तन-मन यह,
होली का त्योहार है। ।
आओ करें बुराई का वध,
हर घर होगा खुशहाल ।
जीवन में उल्लास भरेगा,
खुशियों से मालामाल।।
होली में सुविचार भरो रे,
खुशियों की बौछार है ।
रंगों से रंगा तन-मन यह,
होली का त्योहार है। ।
होली की सभी प्रबुद्ध जनों को हृदय तल से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

