STORYMIRROR

Preeti Rathore

Romance Fantasy Thriller

3  

Preeti Rathore

Romance Fantasy Thriller

हमसफर

हमसफर

1 min
204

गर जो कोई ऐसा है..

जिसके आते ही दिल चाहे ये यही वक्त थम जाये,

जिसके सामने होने पर लबों से कुछ ना कहा जाये,

जिसको देखते हुए पलकें झपकना भूल जाये,

जिसके देखने से सांसे हलक मे अटक जाये,

जिसका अहसास बिन छुए दिल की धड़कन बढ़ा जाये,

जिसकी निगाहें बिन कहे बहुत कुछ कह जाये,

जिसकी मुस्कुराहट सीधे दिल में उतर जाये,

जिसकी आवाज बस खामोशी सुनते जाये,

जिसकी मौजूदगी से पुरी दुनिया बेखबर सी हो जाये,

जिसके लिए कप में रखी चाय ठंडी हो जाये,

बस वही तुम्हारे लिए जिंदगी का हमसफर है...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance