हम सफर
हम सफर
ऐ मेरे हम सफर ऐ मेरे हम सफर
कभी तेरा साथ ना छूटे ,
कभी तू मेरे से ना रूठे,
हे मेरे हम सफर, ऐ मेरे हम सफर।
यूं तो मैं तेरी याद में खोई रहती हूँ,
यूं तो मैं तेरे प्यार में डूबी हूँ,
ऐ मेरे हम सफर, ऐ मेरे हम सफर।
तू ही तो है मेरी जिंदगी,
तेरे से दिन मेरा यह, तेरे से ही रात है
तेरे बिन तो मैं कुछ नहीं,
हे मेरे हम सफर, ऐ मेरे हम सफर।
मेरी परछाई तू ही मेरे स्वामी तुम ही हो,
जिंदगी के हर मुकाम पे हर पल साथ मेरा ही पाओगे
तुम बिन आँगन सूना सा है,
ऐ मेरे हम सफर, ऐ मेरे हम सफर
कभी साथ ना छूटे कभी हाथ ना छूटे तेरा मेरा
दिल से दुआ यही है मेरी रब से
ऐ मेरे हम सफर, ऐ मेरे हम सफर।
