STORYMIRROR

anju Singh

Fantasy

4  

anju Singh

Fantasy

साथी

साथी

1 min
121

 मेरा साथी मेरा दोस्त 

दिल के सबके करीब 

लगे सबको वो है प्यारा 

एक बार बन जाए किसी का साथी 

तो बदल देता है उसका जीवन 


ना किसी बैर उसे ना ही परेशान करता किसी को 

मेरा साथी सबसे अच्छा सबसे प्यारा 

मैं तो उसे हमेशा अपने पास रखती 

कभी परेशान या दुःख होता तो उसे बया कर देती 


कुछ पल में ही मेरी परेशानी दूर कर देती वो 

मेरी किताब मेरे को हर सवाल का उत्तर देती 

मेरी साथी मेरी प्यारी किताब जब मन करता उसे देख कर 

खुश हो जाती मैं। 


दोस्तों में सबसे पहले निभाती दोस्ती वो 

उसी से ही मेरा नाम है और उसी से मेरा काम है 

मेरा साथी सबसे अच्छा सबसे प्यारा उस बिन

मैं तो कुछ नहीं ऐसा लगता की वही हैं सारा जहां हमारा। 

एक किताब के बिना मतलब नही यहाँ अब किसी का 

सबसे अच्छी दोस्त होती हैं वो हम सबकी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy