हम प्यार जिसे करते हैं एक मां की पुकार
हम प्यार जिसे करते हैं एक मां की पुकार
यह दिल जिसे चाहता है।
प्यार भी उसी से करता है।
हर कदम हर परेशानी में उसके अच्छे होने की दुआ करता है।
यह दिल जिसे चाहता है।
वह दिल के बहुत अज़ीज़ होते हैं।
वे मां बाप के दिल के बहुत करीब होते हैं।
उनके दिल के टुकड़े होते हैं।
इस मां का दिल तो यह चाहता है।
बच्चे हमारे हमेशा खुश रहें। और देश दुनिया में अपना नाम रोशन करें ।
जिंदगी में कभी कोई दुख तकलीफ ना पाए।
यह दिल मेरा यह कहता है।
क्योंकि दिल जिनको चाहता है
उनकी सलामती की दुआएं हमेशा मांगता है।
ईश्वर से सदा यह दुआ मांगती है यह मां, सब बच्चे सपरिवार कुशल मंगल रहे।
और ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे।
मारवाड़ी में कहती हूं
जीवता रह जो जगमा
कांटों नहीं भागे थाणा पगमा।
