क्लियर वॉटर बीच का सुंदर नजारा
क्लियर वॉटर बीच का सुंदर नजारा
आफताब ढल गया बातों ही बातों में
हम घूम रहे थे यू.एस.ए. में,
क्लियरवॉटर बीच पर एक दिन,
अचानक बिटिया ने कहा,
चलो माँ, आज सनसेट दिखाते हैं।
हम दोनों चल दिए,
सबको वहीं छोड़कर,
माँ-बेटी निकल पड़ीं,
सूरज को ढलता देखने।
इतना सुंदर था वह नज़ारा,
कि हम उसी में खो गए,
बातें करते-करते,
कब शाम हो गई, पता ही न चला।
आफताब ढल गया बातों ही बातों में,
और घर वाले हमें ढूँढ़ते रह गए,
कहाँ चले गए दोनों,
सबके मन में यही सवाल उठते रहे।
जब बीच खाली होने लगा,
तो हमें भी अचानक ध्यान आया,
फटाफट नीचे उतरकर,
हम अपने घर वालों के पास आए।
सब कहने लगे,
अरे! तुम कहाँ चले गए थे?
हम इतनी देर से तुम्हें ढूँढ़ रहे हैं,
कहीं दिखाई ही नहीं दे रहे थे।
हम भी क्या जवाब देते,
कि बिना बताए माँ-बेटी,
सनसेट देखने चली गई थीं,
उस सुंदर नज़ारे में खो गई थीं।
घर वाले अपने आसपास ढूँढ़ते रहे,
न जाने कहाँ-कहाँ नज़र दौड़ाते रहे,
कहीं समुद्र के अंदर तो नहीं चले गए,
इसी चिंता में हमें तलाशते रहे।
आज भी वह याद आती है,
तो मन खुशी से भर उठता है,
वह डूबता सूरज, वह समुद्र का किनारा,
और बिटिया के साथ बिताया वह पल
आज भी आँखों में उतर आता है।
आफताब ढल गया बातों ही बातों में,
और एक खूबसूरत याद बन गई जिंदगी के पन्नों में।
स्वरचित सत्य
— विमला जैन
