STORYMIRROR

Kumar Ritu Raj

Romance Action

4  

Kumar Ritu Raj

Romance Action

ऐसा नहीं

ऐसा नहीं

1 min
334

ऐसा नहीं हमें उनसे प्यार नहीं,

मगर उनसे कह नहीं सकते।

मेरी विकट स्थिति में वो रहे,

यह हम सह नहीं सकते।


ऐसा नहीं हमें

उनका इंतजार नहीं,

मगर वो हमारे दिल छोड़,

कहीं रह नहीं सकते।


ऐसा नहीं हमें

उनकी चाहत नहीं,

वरण उनकी तस्वीर

हम देखा ना करते।


वजह बेवजह हम

उन्हें टोका ना करते।

ऐसा नहीं वो हमें याद नहीं,

उनके साथ रहने की

फ़रियाद नहीं।


वरण सामान्य शब्द भी

कवियों की तरह हम

कह नहीं सकते।

ऐसा नहीं हमें

उनकी प्रवाह नहीं,

वरण उनके साथ हम

चल ना सकते।


उनकी तकलीफ दूर हो,

खुदा से मिन्नत हम

कर ना सकते।

शब्दों को बया तो

हम आज भी करते हैं।


वो बात ओर हैं,

उन्हें मजाक लगे।

हमारा बार बार उन्हें देखना,

बस इत्तफ़ाक लगे।


ऐसा नहीं दूसरे संग देख

हमें जलन होती हो,

वरण हम इसे

प्रेम कह नहीं सकते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance