STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action

4  

Arunima Bahadur

Action

अब जागो

अब जागो

1 min
229

जागो अब हे वीर सपूतों,

वक्त बलिदान का आ गया है,

छोड़ो अब ये प्रमाद तुम,


समय परिवर्तन का आ गया है,

धरा का अब तुम्हे ऋण चुकाना,

समय आज वो आ गया है

हर ओर रोती बिलखती मानवता,


उसे बचाने का समय आ गया है,

वसुधा हमे सदा से देती,

अब कर्ज चुकाने के समय आ गया हैं,

रोती सिसकती है बेटिया,


अब सम्हालने का समय आ गया हैं

कर्तव्य आज बहुत है तेरे,

कदम उठाने का समय आ गया हैं

आये थे वसुधा को देने,

ये जानने का समय आ गया हैं


तो चलो, मेरे युग सेनानी,

सृजन नया हम करते हैं

प्रसन्नता से खिले हर चेहरे,

कुछ ऐसा प्रयास करते है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action