STORYMIRROR

Vimla Jain

Tragedy Action Classics

4.7  

Vimla Jain

Tragedy Action Classics

सीसीटीवी फुटेज कैमरे की आंख एक आशीर्वाद

सीसीटीवी फुटेज कैमरे की आंख एक आशीर्वाद

2 mins
14

कैमरे की आँख

कैमरे की एक छोटी-सी आँख,
आज कितने बड़े काम कर रही है।
कहीं अपराध को पकड़ रही है,
कहीं चोर की पहचान कर रही है,
तो कहीं अस्पताल में मरीज की हर हलचल देख रही है।
जिंदगी के लिए एक आशीर्वाद जो बन रही है।
ऐसी अच्छी खोज यह करी हुई है कि लोग घर में निश्चिंत होकर बैठ सकते हैं।
घर में कोई बुज़ुर्ग अकेला हो,
तो यह आँख दूर बैठे अपनों को
उसकी खबर देती रहती है।
कोलकाता में बैठी मेरी एक मित्र
जयपुर में बीमार अपनी माँ की देखभाल
चार हेल्परों के भरोसे छोड़कर भी निश्चिंत थी,
क्योंकि कैमरे की आँख हर पल उसके साथ थी।
इससे हमेशा निश्चिंत  था उसकी मन
मां जो साथ नहीं आना चाहती थी मगर उसकी सेवा फिर भी हो रही थी।
घर और मन दोनों ही संभाले जा रहे थे इस सीसीटीवी कैमरा के सहारे।
जब तक भी रही तब तक इस सीसीटीवी कैमरा फुटेज में बहुत दिया साथ। इसीलिए यह है एक बड़ा आशीर्वाद।
तकनीक ने दूरी तो कम की ही है,
साथ ही भरोसे को भी एक नई निगाह दी है।
अब कैमरा सिर्फ निगरानी का साधन नहीं,
कभी सुरक्षा है, कभी प्रमाण है,
और कभी दूर बैठे किसी अपने की
माँ के पास मौजूदगी का एहसास भी है।

एक छोटी-सी कैमरे की आँख,
कभी अपराधी पर नज़र रखती है,
तो कभी अपनों की चिंता को
सुकून में बदल देती है।

स्व रचित कविता
विमला जैन



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy