STORYMIRROR

Vimla Jain

Tragedy Action Classics

4.7  

Vimla Jain

Tragedy Action Classics

गुम हो गई स्वास्थ्य की चाबी

गुम हो गई स्वास्थ्य की चाबी

2 mins
10

गुम हो गई है स्वास्थ्य की चाबी

अरे भाई! कोई ढूँढो उसको,
कहाँ चली गई है स्वास्थ्य की चाबी?

बहुत ढूँढने पर पता लगा,
कहीं खो गई है हमारी चाबी।
कहाँ चली गई, कहाँ गुम हो गई,
किसी को नहीं मिल रही स्वास्थ्य की चाबी।

जंक फूड में, रिफाइंड फूड में,
होटल के खाने में,
पेस्टिसाइड वाले भोजन में,
आलसी बैठी जिंदगी में
खो गई है हमारी चाबी।

जहाँ हम आज भी नहीं समझेंगे,
तो कल बहुत देर हो जाएगी,
और हमारी स्वास्थ्य की चाबी
हमेशा के लिए खो जाएगी।

इसलिए ऐ मेरे दोस्तों,
जंक फूड, रिफाइंड फूड सब छोड़ो,
ताजा और पौष्टिक खाना खाओ।
पेस्टिसाइड को दूर भगाओ,
स्वास्थ्य को अपने पास बुलाओ।

आलस को दूर भगाओ,
रोज कसरत करो,
नियमित जीवन जियो,
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो।

तभी स्वास्थ्य की चाबी
तुम्हें वापस मिल जाएगी।

नहीं तो खोई हुई यह चाबी
हमारे स्वास्थ्य को ही ले डूबेगी,
और साथ में हमारे
मन का सुकून भी ले डूबेगी।

जब स्वास्थ्य बिगड़ता है,
तो जिंदगी की खुशियों पर भी
भारी पड़ता है।

इसलिए समय रहते संभल जाओ,
अपनी खोई हुई चाबी ढूँढ लाओ।

क्योंकि स्वास्थ्य की चाबी
कहीं बाहर नहीं खोई है,
वह तो हमारी अपनी आदतों में ही
कहीं छिपी हुई है।
गुम हो गई है स्वास्थ्य की चाबी
स्व रचित कविता
विमला जैन



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy