STORYMIRROR

deepshikha divakar

Classics Fantasy Inspirational

4  

deepshikha divakar

Classics Fantasy Inspirational

हम जीतेंगे जरूर

हम जीतेंगे जरूर

1 min
258


 हम जीतेंगे जरूर 

टूटेगा तेरा गुरूर

तेरी हार अब तय हैं

तू कम ज्यादा तेरा भय है

आएगा तेरा भी काल 

टूटेगा तेरा भी जाल 

बच्चो की उदासी में तू 

बड़ो की बीमारी में तू 

गरीब की भूख में तू 

मानव की चूक में तू 

ये मानव मानेगा नहीं हार 

होगा तेरा संघार 

नया सवेरा आएगा 

नई उमंग लाएगा

फिर से सृष्टि खिलखिलाएंगी

फिर से आंगन मेहकाएगी 

फिर से बच्चे मुस्काएंगे

फिर से सब काम पे जाएंगे 

फिर कोई भूका ना सोएगा

फिर कोई परिवार ना रोएगा

सब रिश्ते होंगे पास 

सब दोस्त होंगे खास 

फिर होगी गपशप ,तफरी ,दावत 

कुछ हम भी बदलेंगे आदत 

पर अब तुझे जाना होगा 

ये तिमिर हटाना होगा 

नया उजाला लाना होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics