STORYMIRROR

हम हैं खेल खिलाड़ी

हम हैं खेल खिलाड़ी

1 min
14.5K


हम हैं खेल खिलाड़ी

ना करवाओ हमसे तुम ओ मम्मी पापा

क्लास में फर्स्ट आने की तैयारी


देखो तो ज़रा उनको तुम ओ मम्मी पापा

कितने बच्चे लाते है सौ में से नब्बे

पर नहीं आता देखो फार्म भरना सरकारी

 

हम हैं खेल खिलाड़ी

ना करवाओ हमसे तुम ओ मम्मी पापा

रट रट कर एग्ज़ाम की तैयारी


देखो ज़रा कुछ समझ नहीं आता उनको मम्मी पापा

वो नहीं बना सकते अपने रंग से चित्रकारी 

जब पूछे उनसे किताब के बाहर की दुनिया प्यारी

 

हम हैं खेल खिलाड़ी

ना बनाओ हमारे प्रोजेक्ट तुम ओ मम्मी पापा

जो मिले स्कूल से प्रोजेक्ट हमे घर बनाने को


देखो टीचर को खुश करने के लिए ओ मम्मी पापा

आज कर दिया जो होम वर्क तुमने तो ये मानो

ज़िंदगी भर के लिए काट दिए हाथ, दी हमे लाचारी


हम हैं खेल खिलाड़ी

ना करवाओ हमसे तुम ओ मम्मी पापा

क्लास में फर्स्ट आने की तैयारी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children