राजा की परेशानी(Prompt 23)
राजा की परेशानी(Prompt 23)
आओ बच्चों तुम्हें सुनाए एक राजा की कहानी
हम सुनेंगे कहानी उसी राजा की मुँह जुबानी।
मैं हूँ इस प्रदेश का राजा
खाता हूँ फल ताजा-ताजा
करना चाहते हो अगर अपनी सेहत से प्यार
आओ मिलकर अपनाएँ हमसब यह शिष्टाचार।
आओ मिलकर वृक्ष लगाएँ
अपनी पृथ्वी को स्वर्ग बनाएँ।
चलो बच्चों शहजादा को भी यह समझाए
शहजादा उन्नति के युग में कहीं खोते जाएँ।
राजा का है बस यही एक दुखड़ा
नहीं सुनता कुछ उनका जिगर का टुकड़ा।
बच्चों दे दो उनका साथ
समझा पाएँ वो अपनी बात।
ईश्वर रुप देखकर बच्चों की शक्ल में
आ जाए बात समझ शहजादा की अक्ल में।
हो गए राजा अत्यंत प्रसन्न
हर्षित हुआ उनका मन।
बच्चों को खिलाई खूब मिठाई
राजा को मिली अनेकों बधाई।
-
